कटनी(सिटी.कॉम)।
कटनी शहर के विभिन्न स्कूलों को निरीक्षण किया गया। इससे पहले आदेश दिया गया था कि स्कूलों में बच्चों की तो छुट्टी कर दी गई है लेकिन शिक्षक स्कूलों में रहेंगे और लंबित कार्य निपटाएंगे। अति वृष्टि के चलते जिला प्रशासन द्वारा कक्षा 1 से12वीं तक के बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी गई थी। लेकिन शिक्षकों को स्कूल जाकर लंबित कार्य निपटाने की बाध्यता से जुड़ा आदेश भी डाइट कटनी द्वारा प्रसारित किया गया था। शालाओं में शिक्षकों की गतिविधियों को देखने परखने के लिए ही जनपद शिक्षा केंद्र कटनी के सीएसी राजेश चौबे द्वारा विकासखंड की शालाओं का दिन भर आकस्मिक निरीक्षण कार्य किया गया।निरीक्षण की कड़ी में ठीक 4 बजे उपनगरीय क्षेत्र न्यू कटनी जंक्शन स्थित शासकीय मिडल स्कूल एनकेजे का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षक सिंह मार्तण्ड सिंह राजपूत,प्रेमशंकरभारती, निधि पटेरिया, शाला प्रधान अजय मिश्रा के मार्गदर्शन में अपने-अपने कार्यों में तल्लीनता पूर्वक कार्य करते हुए लंन्बित कार्यों को कुशलता पूर्वक निपटाते पाए गए। सीएसी द्वारा उपस्थित शिक्षकों के कार्यों की सरहाना करते हुए, उन दो बीएलओ शिक्षक ज्ञानचंद कोष्टी और जितेन्द्र दुबे को भी धन्यवाद दिए जो शाला में उपस्थित होने के बाद फील्ड में जाकर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के तहत कार्य करते हुये घर -घर दस्तक देते देकर मतदाताओं केआधारकार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने के कार्य में पूरी सक्रियता दिखा रहे थे।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.