कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 87 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। लंबे समय से एक ही थाने या शाखा में तैनात रह चुके कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।प्रमुख तबादलेजिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न रैंकों के कर्मचारियों को नई पोस्टिंग दी गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि यह तबादला रोटेशन पॉलिसी के तहत किया गया है। लंबे समय से एक जगह तैनात रहने वाले कर्मचारियों को नए क्षेत्र में भेजकर कार्यक्षमता बढ़ाने और भ्रष्टाचार की संभावनाओं को कम करने का प्रयास है। इससे जिले में अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।नए पदों पर तैनात सभी कर्मचारियों को तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
यह तबादला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।नागरिकों को उम्मीद है कि नई तैनातियों से पुलिस की कार्यप्रणाली और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनेगी।
इससे ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों (मनरेगा आदि) पर गंभीर असर पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी…
“नागरिक संतुष्टि ही प्रशासनिक कार्यों की सफलता का प्रमुख आधार है। हमें निरंतर मॉनिटरिंग और…
बैठक के अंत में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की…
यह जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास…
सुरक्षित नागरिक” के संकल्प को साकार करने के लिए समन्वित और निरंतर प्रयास करने की…
जनसुनवाई के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच विश्वास का पुल मजबूत हो रहा…
This website uses cookies.