google1b86b3abb3c98565.html

कटनी: खनिज माफिया पर प्रशासन का सख्त प्रहार! 4 डंपर और पोकलेन मशीन सहित करोड़ों की संपत्ति जब्त

0

प्रशासन का यह कदम जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिससे खनिज माफियाओं में खलबली मची हुई है। अधिकारी बताते हैं कि ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी

प्रशासन का यह कदम जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिससे खनिज माफियाओं में खलबली मची हुई है। अधिकारी बताते हैं कि ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी

कटनी जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के कड़े निर्देशों पर अमल करते हुए सोमवार को बहोरीबंद तहसील के ग्राम पड़रेही में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

टीम ने अवैध गतिविधियों में लिप्त मशीनरी और वाहनों को जब्त कर बड़ा झटका दिया।टास्क फोर्स की बैठक के बाद एक्शन मोड में प्रशासनहाल ही में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी ने साफ कहा था कि अवैध खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी संकल्प के तहत एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ ग्राम पड़रेही में दबिश दी गई।

प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अनुमति के बिना चल रहा था अवैध खेलउप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित के अनुसार, पड़रेही में लेटराइट और बाक्साइट की खदान स्वीकृत तो है, लेकिन खदान संचालक के पास मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल (MPPCB) की अनिवार्य एनओसी नहीं थी।

एनओसी के अभाव में ट्रांजिट पास (TP) जारी नहीं हो पा रहे थे। इसके बावजूद खनिज का बिना किसी दस्तावेज के परिवहन जारी था, जो स्पष्ट रूप से अवैध था।

बड़ी जब्ती: वाहन और मशीनरी पर प्रशासन का चाबुकदस्तावेज न मिलने पर टीम ने मौके पर मौजूद निम्नलिखित संपत्ति जब्त की:04 डंपर ट्रिपर (बहोरीबंद पुलिस थाने में खड़े किए गए)01 पोकलेन मशीन (जब्त कर सुपुर्दगी में ली गई)कार्रवाई में शामिल प्रमुख अधिकारीइस सफल अभियान में नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते सहित पुलिस और राजस्व विभाग के बड़ी संख्या में जवान और अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन का यह कदम जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिससे खनिज माफियाओं में खलबली मची हुई है। अधिकारी बताते हैं कि ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed