कटनी में सराहनीय सेवा के लिए 5 पुलिसकर्मी सम्मानित
ऐसे आयोजनों से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और जिले की कानून व्यवस्था को मजबूती मिलती है।
आयोजनों से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और जिले की कानून व्यवस्था को मजबूती मिलती है।

कटनी में सराहनीय सेवा के लिए 5 पुलिसकर्मी सम्मानि तकटनी
3 फरवरी कटनी जिले में पुलिसिंग को और अधिक मजबूत, संवेदनशील एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा साप्ताहिक पुरस्कार योजना लागू की गई है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मानपुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों के सफल खुलासे एवं कर्तव्यनिष्ठ ड्यूटी के लिए जिन अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, उनमें—निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी कुठलाउप निरीक्षक सुयश पाण्डेयप्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति (182)आरक्षक अजय शंकर (626), सायबर सेलआरक्षक लव उपाध्याय (568) शामिल हैं
।एसपी ने की प्रशंसाएसपी अभिनय विश्वकर्मा ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना और पूरे पुलिस बल को ईमानदारी व निष्ठा के साथ आमजन की सेवा के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूदकार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और जिले की कानून व्यवस्था को मजबूती मिलती है।
