खनिज माफियाओं पर प्रशासन की सख्त कार्रवाईबड़वारा के नदी घाटों पर बड़ी छापेमारी, अस्थायी रास्ते ध्वस्त, एक वाहन जब्त
जिला प्रशासन का संकल्प है कि खनिज माफियाओं के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर चलेगा।
जिला प्रशासन का संकल्प है कि खनिज माफियाओं के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर चलेगा।

कटनी, 08 अप्रैल 2026 — जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने बुधवार को बड़वारा तहसील के विभिन्न नदी घाटों पर सघन अभियान चलाया।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री प्रमोद चतुर्वेदी के नेतृत्व में खनिज, राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बसाड़ी, भदौरा, सकरीगढ़, सुड्डी सहित आसपास के नदी घाटों पर दबिश दी।
कार्रवाई के मुख्य बिंदु:अवैध खनन को सुगम बनाने के लिए बनाए गए सभी अस्थायी पहुँच मार्ग जेसीबी मशीन से पूरी तरह ध्वस्त कर दिए गए।अवैध परिवहन में संलिप्त एक वाहन जब्त किया गया।दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस संयुक्त अभियान में पुलिस, राजस्व, खनिज और परिवहन विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि जिले में खनिज संपदा के अवैध दोहन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।उपस्थित अधिकारी:अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री प्रमोद चतुर्वेदीउपसंचालक खनिज श्री आर.के. दीक्षिततहसीलदार बड़वारा श्री ऋषि गर्गसहायक खनिज अधिकारी श्री पवन कुशवाहानायब तहसीलदार श्री हर्षवर्धन रामटेकेउपनिरीक्षक पुलिस श्री रामनाथ साकेत
जिला प्रशासन का संकल्प है कि खनिज माफियाओं के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर चलेगा।
