google1b86b3abb3c98565.html

अजाक्स संघ एवं अन्य सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

0

यह कार्यक्रम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

यह कार्यक्रम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

(मध्य प्रदेश): अजाक्स संघ जिला शाखा कटनी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे मुख्य रेलवे स्टेशन कटनी से हुई। रैली सुभाष चौक, झंडा बाजार, आजाद चौक, मिशन चौक होते हुए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, माधवनगर गेट के सामने स्थित मैदान पहुंची।

रैली के दौरान पूरे मार्ग पर “जय भीम”, “जय संविधान”, “बाबा साहब अमर रहें” जैसे उद्घोषों से वातावरण गुंजायमान रहा। हजारों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नागरिक पैदल रैली में शामिल हुए।

रैली के उपरांत मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें अरविंद सिंह पेंड्रो (संभागीय संयुक्त सचिव) मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद सिंह धुर्वे (जिलाध्यक्ष, अजाक्स संघ) ने की।

विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे:क्रांति कुंवर सिंहमृत्युंजय सिंह तोडर सिंहओमप्रकाश सकतेलमनोज कोरीविजय पटेलअजय गोटियांअरविंद टेकामचंद्रभान बौद्धराहुल भैयासुश्री मनीषा धुर्वेएड. जे.पी. चौधरीमंचीय कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके द्वारा रचित भारतीय संविधान, सामाजिक समानता, शिक्षा, न्याय, नारी सशक्तिकरण और विश्व बंधुत्व की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने समाज में भाईचारा, एकता और समरसता का संदेश दिया।भाग लेने वाले प्रमुख संगठन:अजाक्स संघगोंडवाना सामाजिक उत्थान समितिकोल ट्राइबल फाउंडेशनअखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ (ट्रेड यूनियन)जयसभारतीय युवा शक्ति संगठनकोयतूर गोंड महासभाभीम आर्मीओबीसी महासभाकार्यक्रम में अजाक्स संघ जिला महासचिव पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम का सफल संचालन अमित कुंडे (तहसील अध्यक्ष, कटनी) द्वारा किया गया।उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में रामदास चौधरी, देवी सिंह कुलस्ते, सुग्रीम सिंह मरावी, किशन लाल भूमिया, सुलोचना सिंह, अरविंद झरिया, घनश्याम चौधरी, सुरेन्द्र घरते, जय चौधरी, सुगराम नेहा, आर्मो वैशाखू राम, संध्या, विनोद मंगल सिंह मरावी, सहनाम सिंह, गुलाब सिंह, गुड्डा रैदास, दयाराम, विजय चौधरी, सुभाष भानु, प्रताप गुलाब सिंह, वचन सिंह, महिपाल सिंह, जयपाल सिंह, दुर्गेश मोगरे, उमेश सोनखरे, लालचंद, हरीश बेन, धर्मेंद्र राज, सोहन दहिया, मनोज दहिया, संतोष सिंह सैयाम, गवेंद्र उर्वेती, मानसिंह, कुणाल कोल, आशुतोष धुर्वे, दशरथ, ए.पी. मौर्य, ज्ञानवती, जयभान सिंह, सपना, अजय पाल, संतोष, संदीप रैदास, सोनू बेन, योगेश अजय गौंटिया, देवी सिंह, अनंत प्रताप सारौते, इंद्रभान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *