नगर निगम की सख्ती: अमीरगंज में शासकीय भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा
इस कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण दस्ते के रंजीत खटीक, अजय कुशवाहा, अब्दुल नसीम समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इस कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण दस्ते के रंजीत खटीक, अजय कुशवाहा, अब्दुल नसीम समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

कटनी (1 मई 2026) — नगर पालिक निगम कटनी ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए अमीरगंज क्षेत्र में नगर निगम की स्वामित्व वाली आरक्षित शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर शुक्रवार को रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड अंतर्गत अमरगंज स्थित एम.एस.डब्ल्यू. कचरा प्लांट पहुंच मार्ग के समीप लगभग 15 × 30 फुट क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि अमीरगंज क्षेत्र में सूअर बाड़ा निर्माण के लिए नगर निगम को भूमि आवंटित की गई है।
उक्त भूमि के एक हिस्से पर स्थानीय व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के कक्ष निर्माण कर लिया गया था। शिकायत मिलने पर निगम प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।आदेश की अवहेलना किए जाने पर निगमायुक्त के निर्देशानुसार अतिक्रमण टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध संरचना को हटा दिया और भूमि को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया।निगम का साफ संदेशनिगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय एवं सार्वजनिक उपयोग की किसी भी भूमि पर अनधिकृत कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व सूचना और विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। संबंधित व्यक्ति को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।खिरहनी ब्रिज के नीचे भी चली कार्यवाहीइसी दौरान यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से खिरहनी ब्रिज के नीचे अवैध रूप से बग्घियां खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध करने वाले संचालकों पर सख्ती की गई। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अनियंत्रित तरीके से खड़ी बग्घियों के कारण आवागमन बाधित पाए जाने पर संबंधित संचालकों पर 1000-1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही तत्काल बग्घियां हटवाई गईं और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।
इस कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण दस्ते के रंजीत खटीक, अजय कुशवाहा, अब्दुल नसीम समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
