*निवार पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर भेजा जेल*
पुलिस टीम की भूमिका* कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में की गई।
*पुलिस टीम की भूमिका* कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में की गई।

*कटनी, 5 मई 2026*: चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को डूंगरपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।*नवंबर 2025 में दर्ज हुई थी शिकायत* चौकी निवार क्षेत्र के निवासी एक महिला ने 24 नवंबर 2025 को चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्ष 10 माह की बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर घर से ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
*राजस्थान से हुई गिरफ्तारी* जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की लोकेशन डूंगरपुर, राजस्थान में मिली। 5 मई 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के चारपुरा निवासी राधेश्याम वर्मा 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
*पुलिस टीम की भूमिका* कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में की गई।
टीम में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे, चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र, प्रआर मनीष असैया, आर अरविंद कुशवाहा, साइबर सेल से सत्येंद्र राजपूत, आरती सैयाम और दीक्षा शामिल रहीं।
