जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
इस जनसुनवाई में सभी अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
इस जनसुनवाई में सभी अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

कटनी – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के अंतर्गत आज दिनांक 05 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिए।
उपस्थित अधिकारी:अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरियाडीएसपी हेडक्वार्टर श्री रत्नेश मिश्राएसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदीएसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वेजनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े, आर्थिक लेन-देन, भूमि/प्लॉट धोखाधड़ी, महिला संबंधी शिकायतें, पुलिस द्वारा सुनवाई न होने तथा अन्य पुलिसीय मामलों की शिकायतें प्राप्त हुईं। कुछ शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित पाए जाने पर आवेदकों को संबंधित विभाग में संपर्क करने की सलाह दी गई।
साइबर अपराध से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने फरियादियों को साइबर सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करने और साइबर अपराधों से जागरूक रहने की हिदायत दी। साथ ही साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने सभी आवेदकों को आश्वासन दिया कि कटनी पुलिस उनकी हर समस्या के निराकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष, समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस जनसुनवाई में सभी अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का भरोसा दिलाया।