google1b86b3abb3c98565.html

भूला-टिकरिया में फिर शुरू हुआ अवैध खननप्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी नाराजगी

0

अवैध खनन से न सिर्फ सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र की कृषि योग्य भूमि बंजर होती जा रही है और सड़कें लगातार खराब हो रही हैं।

अवैध खनन से न सिर्फ सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र की कृषि योग्य भूमि बंजर होती जा रही है और सड़कें लगातार खराब हो रही हैं।

कटनी। स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम भूला और टिकरिया क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियां एक बार फिर से तेज हो गई हैं। जनवरी माह में मीडिया रिपोर्टिंग के बाद प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई अब मात्र दिखावे की साबित हो रही है।स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार, खनिज माफिया भारी मशीनों और ओवरलोडेड हाईवा वाहनों के साथ दोबारा सक्रिय हो गया है। शासकीय भूमि पर बड़े पैमाने पर उत्खनन शुरू कर दिया गया है।पूर्व कार्रवाई सिर्फ अस्थायी राहत?जनवरी में मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन ने कुछ कार्रवाई की थी, जिससे क्षेत्र में अवैध खनन कुछ समय के लिए बंद रहा था।

ग्रामीणों को राहत मिली थी, लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से फिर से उत्खनन शुरू होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक निगरानी कमजोर पड़ते ही माफिया ने फिर से अपना काम शुरू कर दिया। ओवरलोडेड वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही हैं और खेती योग्य भूमि को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।ग्रामीणों की नाराजगीस्थानीय लोगों ने कहा कि कार्रवाई के बाद उम्मीद थी कि अब क्षेत्र की जमीन, पर्यावरण और सड़कें सुरक्षित रहेंगी, लेकिन स्थिति पहले जैसी ही हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन अगर सख्ती नहीं बरतता तो उनकी आजीविका और पर्यावरण दोनों खतरे में पड़ जाएंगे।

अवैध खनन से न सिर्फ सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र की कृषि योग्य भूमि बंजर होती जा रही है और सड़कें लगातार खराब हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *