google1b86b3abb3c98565.html

कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन: रात्रि कांबिंग गश्त में 115 वारंटी गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि अपराधियों में दबदबा बनाए रखने और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए कांबिंग गश्त जैसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि अपराधियों में दबदबा बनाए रखने और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए कांबिंग गश्त जैसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी।

अपराध नियंत्रण के लिए SP अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में सख्त अभियानकटनी। जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कटनी पुलिस द्वारा 09 और 10 मई 2026 की दरम्यान रात व्यापक रात्रिकालीन कांबिंग गश्त का अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान फरार वारंटियों, आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और गुंडा तत्वों पर सघन छापेमारी की गई, जिसमें 115 वारंटी गिरफ्तार किए गए।अभियान की प्रमुख बातेंपुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष अभियान में 15 थाना प्रभारियों सहित 150 से अधिक पुलिसकर्मी फील्ड में उतरे।

एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री धीरेन्द्र धार्वे और डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा भी टीम के साथ रहे।गिरफ्तारी और चेकिंग115 वारंटी गिरफ्तार (58 गिरफ्तारी वारंटी + 30 स्थाई वारंटी)46 गुंडों के घरों पर छापेमारी42 निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग3 जिला बदर अपराधियों की जांचअन्य प्रमुख कार्यवाहियां14 आबकारी प्रकरण (अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं सेवन)1 जुआ प्रकरण दर्ज27 जमानती वारंट एवं 60 समन्स तामीलशराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों के विरुद्ध धारा 185 MV Act के तहत कार्रवाई85 चालान मोटर व्हीकल एक्ट के अन्य प्रावधानों मेंधारा 170, 126, 135, 129 BNS के तहत कुल 108 प्रकरण दर्ज, 88 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाईकटनी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बैंक-एटीएम और वित्तीय संस्थानों की विशेष चेकिंग36 मुसाफिरों की जांच कर रजिस्टर में दर्ज किया गयापुलिस टीमों ने आदतन अपराधियों के डोजियर अपडेट किए और उन्हें सख्त चेतावनी दी।SP का संदेश

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि अपराधियों में दबदबा बनाए रखने और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए कांबिंग गश्त जैसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *