google1b86b3abb3c98565.html

पुलिस कंट्रोल रूम कॉन्फ्रेंस हॉल में कोर्ट मोहर्रिरों एवं थाना चालानी मुंशियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

0

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया सहित जिले के समस्त कोर्ट मोहर्रिर, थाना चालानी मुंशी एवं समन-वारंट कार्य से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया सहित जिले के समस्त कोर्ट मोहर्रिर, थाना चालानी मुंशी एवं समन-वारंट कार्य से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों से कहा – “भयमुक्त होकर समस्याएं बताएं, समाधान मिलकर करेंगे”कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस कंट्रोल रूम कॉन्फ्रेंस हॉल में कोर्ट मोहर्रिरों एवं थानों के चालानी मुंशियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने की। बैठक में ई-समन्स/वारंट जारी करने, न्यायालय द्वारा चिन्हित मामलों में साक्षियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, अंडरट्रायल मामलों, समन्स/वारंट की तामिली तथा गवाहों की अदालत में उपस्थिति से संबंधित आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने सभी कर्मचारियों से एक-एक कर संवाद करते हुए कहा कि वे पूरी निडरता से अपनी समस्याएं रखें। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे।समन्स-वारंट तामिली के आंकड़ों में वर्तमान ग्रेडिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रेडिंग में सुधार के लिए गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी प्रकरणों में निम्नलिखित बिंदुओं को सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए:जिन प्रकरणों में आरोपी को सजा हुई है, उनमें 100% अंगुलछाप (फिंगरप्रिंट) लेना।समन्स/वारंट की 100% तामिली सुनिश्चित करना।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया सहित जिले के समस्त कोर्ट मोहर्रिर, थाना चालानी मुंशी एवं समन-वारंट कार्य से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *