google1b86b3abb3c98565.html

कटनी में उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ी पहल

0

यह बैठक जिले में उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह बैठक जिले में उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

मिलावटखोरी पर सख्ती, जागरूकता अभियान और स्कूल-कॉलेजों में उपभोक्ता क्लब बनाने का फैसलाकटनी। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन एवं उपभोक्ता संरक्षण क्लब की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टरेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने, नकली वस्तुओं की पहचान, नाप-तौल में गड़बड़ी रोकने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री मिश्रा रहे, जबकि जिला आपूर्ति अधिकारी श्री परिहार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:पूरे जिले में उपभोक्ता संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।स्कूलों और कॉलेजों में उपभोक्ता क्लब स्थापित किए जाएंगे।भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के महिला सशक्तीकरण अभियान से जुड़ने का फैसला।होटल, ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर।रसोई गैस एजेंसियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश।स्व-सहायता समूहों (SHG) को उपभोक्ता आंदोलन से जोड़ने की योजना।अपर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक सामूहिक आंदोलन है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।बैठक में जिलाध्यक्ष के.एल. पांडेय, डॉ. एम.ए. खान, महिला विंग जिलाध्यक्ष प्रीति सेन, सुमन सैनी, शशि शुक्ला, उमा बहरे, आशा सुहाने, मीना सिंह बघेल, सब्या दुबे, श्वेता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षक और नागरिक उपस्थित रहे।

यह बैठक जिले में उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed