google1b86b3abb3c98565.html

कटनी में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए यातायात डायवर्जन प्लान लागू

0

यह व्यवस्था श्रद्धालु जनों की सुविधा के साथ-साथ पूरे शहर के सामान्य यातायात को सुचारू रखने के उद्देश्य से लागू की जा रही है

यह व्यवस्था श्रद्धालु जनों की सुविधा के साथ-साथ पूरे शहर के सामान्य यातायात को सुचारू रखने के उद्देश्य से लागू की जा रही है

(26 मई 2026) – दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार और शनिवार को होने वाली भारी श्रद्धालु भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह व्यवस्था 26 मई 2026 से प्रभावी होगी।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रभारी यातायात अनूप सिंह ठाकुर द्वारा यह प्लान तैयार किया गया है।डायवर्जन की अवधिप्रभावी समय: प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को शाम 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक।क्षेत्र: बरही नाका • विश्वकर्मा पार्क • सुभाष चौक • सब्जी मंडी • दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर मार्गमुख्य डायवर्जन व्यवस्था1. बरही नाका से आने वाले वाहनमंदिर की ओर जाने वाले सभी चारपहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।इन वाहनों को मॉल रोड, खिरहनी चौकी तथा एन.पी.एन. मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।केवल स्थानीय निवासी और आपातकालीन वाहनों को नियंत्रित प्रवेश की अनुमति होगी।2. विश्वकर्मा पार्क की ओर से आने वाले वाहनमंदिर मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।छोटे वाहनों को विश्वकर्मा पार्क → सुभाष चौक → स्टेशन रोड की ओर मोड़ा जाएगा।भारी वाहनों को पूर्व निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।3. सुभाष चौक क्षेत्रसुभाष चौक से मंदिर की ओर वन-वे पैदल कॉरिडोर बनाया जाएगा।ई-रिक्शा एवं ऑटो को झंडा बाजार एवं गोल बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।भीड़ बढ़ने पर अस्थायी बैरिकेडिंग की जाएगी।श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थामंदिर के 200-300 मीटर क्षेत्र को “नो व्हीकल जोन” घोषित किया जाएगा।दर्शनार्थियों के लिए अलग पैदल मार्ग बनाया जाएगा, ताकि वे सुगमता से दर्शन कर सकें।पुलिस व्यवस्थाबरही नाका, विश्वकर्मा पार्क, सुभाष चौक और मंदिर मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।क्रेन एवं टोइंग वाहन स्टैंडबाय रखे जाएंगे।लाउडहेलर और सार्वजनिक उद्घोषणा के माध्यम से नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी जाएगी।पुलिस की अपीलयातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें तथा यातायात पुलिस का पूर्ण सहयोग करें।यह व्यवस्था श्रद्धालु जनों की सुविधा के साथ-साथ पूरे शहर के सामान्य यातायात को सुचारू रखने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *