google1b86b3abb3c98565.html

पहरुआ में प्रशासन का सख्त एक्शन: 65 लाख की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण जमींदोज, जेसीबी चली

0

अतिक्रमणकारियों के रसूख को चुनौती देने के संदेश के रूप में देखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर इस एक्शन की सराहना हो रही है

अतिक्रमणकारियों के रसूख को चुनौती देने के संदेश के रूप में देखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर इस एक्शन की सराहना हो रही है


कटनी (मध्य प्रदेश): स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम पहरुआ में सरकारी भूमि पर हुए बड़े पैमाने के अतिक्रमण को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया। करीब 25 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा कर कृषि कार्य करने के साथ-साथ तीन दुकानें भी बना ली गई थीं, जिन्हें पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया।
इस कार्रवाई के दौरान अनुमानित 65 लाख रुपये के बाजार मूल्य वाली सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के सख्त निर्देशों पर तहसीलदार श्री आकाशदीप नामदेव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा न हटाए जाने पर प्रशासन ने जेसीबी मशीन से सीधा एक्शन लिया।
इन लोगों ने किया था अवैध कब्जा
ग्राम पहरुआ की खसरा नंबर 141, 84, 142, 227, 234/1, 233, 222, 231, 214, 641, 219, 226, 228 आदि पर निम्नलिखित व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था:
शंकरपुरी, जगत पटेल, बाबूलाल, यदुनंदन, दामोदर, लक्ष्मण, अरविंद पटेल
प्रदीप, सुरेंद्र, निर्भय सिंह, प्रमोद सिंह, रामकुमार, ब्रजकिशोर, राममिलन बर्मन
मर्रो बाई, प्रकाशपुरी, प्रतापपुरी, मैकू, संदीप, विजय बर्मन, गोविंद
इन सभी अतिक्रमणों को प्रशासन ने जेसीबी के जरिए हटा दिया।
तीन दुकानें भी ढहाई गईं
तहसीलदार आकाशदीप नामदेव ने बताया कि अतिक्रमणकारियों ने सरकारी भूमि पर 25 एकड़ में खेती के अलावा तीन व्यावसायिक दुकानें भी बना ली थीं। इनमें दो दुकानें 8×10 फीट और एक दुकान 25×10 फीट की थी। सभी दुकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
यह कार्रवाई सरकारी भूमि की सुरक्षा और अतिक्रमणकारियों के रसूख को चुनौती देने के संदेश के रूप में देखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर इस एक्शन की सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *