google1b86b3abb3c98565.html

पंचायत एवं ग्रामीण विकास की समीक्षा बैठक संपन्न: योजनाओं में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

0

बैठक के अंत में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण निष्ठा एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि जरूरतमंद नागरिकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।

कटनी (09 जून 2026) — जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सांसद निधि, विधायक निधि, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी भवन निर्माण समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।सीईओ सुश्री कौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत निर्माण कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से और तकनीकी मानकों का पालन करते हुए पूरा किया जाए।लापरवाही पर सख्त कार्रवाई आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर जनपद पंचायत रीठी के दो उपयंत्री चेतन सोनी और अमित गुप्ता को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

एनआरएलएम की समीक्षा में अनुपस्थिति और लापरवाही पर एबीएम सुधीर बिंद को अवैतनिक (बिना वेतन) करने के आदेश दिए गए।पेयजल को सर्वोच्च प्राथमिकतासुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत अपूर्ण नल जल योजनाओं को शीघ्र पूरा कर ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अन्य महत्वपूर्ण निर्देशमुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0 सहित केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन।

आवेदनों, शिकायतों और समस्याओं का संवेदनशील एवं समयबद्ध समाधान।जल गंगा संवर्धन अभियान एवं अन्य निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करना।भौतिक प्रगति सुनिश्चित कर सीसी (Completion Certificate) जारी करने की प्रक्रिया तेज करना।मौजूद प्रमुख अधिकारीसहायक कलेक्टर श्लोक वाइकरअतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदीजिला कार्यक्रम अधिकारी (वन) श्री कुवैतीपरियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंहपरियोजना अधिकारी (मनरेगा) ऋषि राज चढ़ारजिला प्रबंधक (स्वच्छ भारत मिशन) कमलेश सैनीसहायक परियोजना अधिकारी डॉ. मृगेंद्र सिंहऔर अन्य जिला-जनपद स्तरीय अधिकारी।

बैठक के अंत में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण निष्ठा एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि जरूरतमंद नागरिकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed