google1b86b3abb3c98565.html

कटनी-हरदुआ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की बोगी में लगी आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

0

अभी तक किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और पूरी जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

अभी तक किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और पूरी जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

कटनी। कटनी-बीना रेलखंड के हरदुआ रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी की एक बोगी में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना बुधवार को उस समय हुई जब कटनी से दमोह की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी हरदुआ स्टेशन पर थी। बोगी से धुएं और लपटें उठती देख स्टेशन कर्मचारियों ने तुरंत अलर्ट किया। स्टेशन मास्टर ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी।त्वरित बचाव अभियान सूचना मिलते ही रीठी थाना क्षेत्र की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। टीम का नेतृत्व प्रधान आरक्षक शमशेर सिंह कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को भी तुरंत बुलाया।

दोनों टीमों ने संयुक्त प्रयास से आग पर जल्दी काबू पा लिया।समय रहते आग बुझा दिए जाने से न सिर्फ बड़ी संपत्ति का नुकसान टला, बल्कि रेल यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ। आग पूरी तरह नियंत्रित होने के बाद मालगाड़ी को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।जांच जारी रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से आग लगी हो सकती है।पुलिस और फायर ब्रिगेड की सतर्कता और तेज कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिसने संभावित बड़े रेल हादसे को रोक लिया।अधिक अपडेट

अभी तक किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और पूरी जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *