जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की अद्यतन सूची तैयार रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर होमगार्ड के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की अद्यतन सूची तैयार रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर होमगार्ड के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

अस्पतालों में एंटी-वेनम इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सर्प मित्रों की मोबाइल नंबर सहित अद्यतन सूची सभी पुलिस थानों में उपलब्ध रखने को कहा गया।नगर निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी हैंडपंपों का नियमित क्लोरीनीकरण कराया जाए, ताकि दूषित पानी से कोई भी व्यक्ति बीमार न पड़े।बाढ़ संभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में पूर्व तैयारीखाद्यान्नपेयजलजीवनरक्षक दवाइयाँपशु चिकित्सा सुविधाएँचारा एवं भूसाकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षाबैठक में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को वर्षा जनित महामारियों, डायरिया एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए पूर्व तैयारी रखने को कहा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए चिकित्सकीय दलों का गठन करने के निर्देश दिए गए।
संभावित राहत शिविरों के लिए स्थान पहले से चिन्हित कर उनकी सूची तैयार रखने और बचाव कार्यों में उपयोग होने वाली नाव, मोटरबोट, रबर बोट तथा अन्य उपकरणों की उपलब्धता एवं संचालन क्षमता का सत्यापन करने को भी कहा गया।अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:जिले के सभी खुले बोरवेलों को तुरंत बंद कराने की कार्यवाही करें।पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइनों के लीकेज को तुरंत सुधारें।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की अद्यतन सूची तैयार रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर होमगार्ड के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।