स्लीमनाबाद पुलिस ने चोरी गई Renault Triber कार को सफलतापूर्वक बरामद किया
कटनी पुलिस का संदेश:जनता से अपील की जाती है कि वे अपनी वाहनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।
कटनी पुलिस का संदेश:जनता से अपील की जाती है कि वे अपनी वाहनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।

कटनी: थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने स्पेशल डीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ग्राम खिरहनी से चोरी हुई सफेद रंग की Renault Triber कार को मात्र कुछ दिनों में बरामद कर लिया। यह कार लावारिस अवस्था में तिहारी पुलिया के पास मिली।घटना का विवरण:दिनांक 10 जून 2026 को ग्राम खिरहनी निवासी हिमांशु पटेल (पुत्र हरेंद्र कुमार पटेल) ने थाना स्लीमनाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी सफेद रंग की Renault Triber कार (क्रमांक MP20 ZF 2427) दिनांक 25 मई 2026 की रात घर के बाहर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी।
कार की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई थी।पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी श्री सुदेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छानबीन शुरू की। निरंतर प्रयासों और सूझबूझ भरी कार्यवाही के फलस्वरूप चोरी हुई कार को तिहारी पुलिया क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।सराहनीय कार्यवाही:कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्या के कुशल निर्देशन में इस सफलता को हासिल किया गया।सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शामिल हैं:थाना प्रभारी श्री सुदेश कुमारउपनिरीक्षक सिद्धार्थ रायप्र.आर. 686 तेजप्रकाश सिंहआर. रोहित पाटकरसैनिक 70 राजकुमार परोहाअज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
कटनी पुलिस का संदेश:जनता से अपील की जाती है कि वे अपनी वाहनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।