कटनी : लमतरा ओवर ब्रिज के नीचे बस दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौत
NHAI और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सांसद व विधायक को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
NHAI और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सांसद व विधायक को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं विधायक संजय पाठक ने किया स्थल निरीक्षण, NHAI व लोक निर्माण को सख्त निर्देशकटनी, 15 जून 2026 – कटनी-विजयराघवगढ़ मार्ग पर लमतरा ओवर ब्रिज के नीचे कल हुई बस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत के बाद क्षेत्रीय सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा और विधायक श्री संजय पाठक ने आज सुबह मौके का निरीक्षण किया।सांसद और विधायक ने NHAI तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।दिए गए मुख्य निर्देश:मार्ग पर बने गड्ढों को 24 घंटे के अंदर भर दिया जाए।
यातायात सुचारू रखने के लिए तत्काल रोड डायवर्ट व्यवस्था की जाए।जबलपुर से कटनी आने वाले मार्ग पर देवरी ओवर ब्रिज (बजरंग नगर पीर बाबा के पहले) पर बड़े संकेतक (साइन बोर्ड) लगाए जाएं, जो कटनी जाने का सही रास्ता स्पष्ट रूप से दिखाएं।दीवार पर रोड डिवाइडर बनाया जाए ताकि ट्रक व अन्य भारी वाहन वहां खड़े न हो सकें।सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि लमतरा ओवर ब्रिज क्षेत्र में बार-बार होने वाली दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जन सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विधायक श्री संजय पाठक ने भी कहा कि दोनों ओवर ब्रिज क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
NHAI और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सांसद व विधायक को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
