google1b86b3abb3c98565.html

कटनी : मोदी सरकार के 12 साल – सेवा और सुशासन की उपलब्धियां गिनाईं सांसद वीडी शर्मा‘राजनीति सत्ता नहीं, सेवा का संकल्प है’ : विधायक संजय पाठक

0

विधायक संजय पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 सफल वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा,“प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है।

विधायक संजय पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 सफल वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा,“प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है।

कटनी/विजयराघवगढ़, 15 जून 2026 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा और विधायक संजय पाठक ने विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी सात मंडलों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए।जनकल्याण शिविर, चौपाल बैठक और लाभार्थी संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद किया गया। इन शिविरों में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ भी वितरित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभजनकल्याण शिविर का शुभारंभ सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक संजय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष पलक गौवर और संतोष केवट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

सांसद विष्णु दत्त शर्मा का संबोधनजनता से संवाद करते हुए सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बिना किसी भेदभाव के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।उन्होंने कहा,“सेवा व सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण करने वाली यह सरकार पक्के घर, स्वच्छ पेयजल, आयुष्मान भारत के तहत मुक्त इलाज जैसी बुनियादी सुविधाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचाने में सफल रही है।”सांसद शर्मा ने उन लोगों से अपील की, जो अब तक किसी कारणवश योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रहे हैं, वे तीन दिनों तक चलने वाले जनकल्याण शिविर में अपना पंजीकरण कराएं।विधायक संजय पाठक का बयान

विधायक संजय पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 सफल वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा,“प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है।

उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।”मौजूद प्रमुख नेताकार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, मनीष देव मिश्रा, मृदुल मिश्रा, राजेश पटेल, रंगलाल पटेल, अजय पप्पू शर्मा, मनीषा शर्मा, गुरुदीप बेदी, भवानीराजा मिश्रा, श्रीराम सोनी, विवेक सिंह बघेल, प्रमोद सोनी सहित कई कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *