अस्सी लाख की नाली बनी, फिर भी घरों के सामने भर रहा गंदा पानी
जनता के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है।”
जनता के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है।”

पानीशिकायत पर मौके पहुंचीं मेयर प्रीति संजीव सूरी, ठेकेदार-अधिकारियों को दिए तत्काल सुधार के सख्त निर्देशकटनी।शहर में निर्माण कार्यों में हो रहे गंभीर घोटाले और गुणवत्ता की कमी की एक और तस्वीर बालाजी नगर क्षेत्र में सामने आई है। लगभग ८० लाख रुपये की लागत से बनी नाली में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण घरों के सामने गंदा निस्तारी पानी भर रहा है।
स्थानीय निवासियों की शिकायत पर मेयर प्रीति संजीव सूरी रविवार को स्वयं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया और नाली की खराब स्थिति देखकर नाराजगी जताई।मेयर प्रीति संजीव सूरी ने संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नाली में मौजूद सभी खामियों को तत्काल दूर किया जाए और पानी की सुचारू निकासी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान एमआईसी सदस्य, संबंधित विभाग के अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे
। क्षेत्रवासियों ने बताया कि नाली निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर उन्होंने कई बार शिकायत की थी, लेकिन उस समय उपयंत्री और तकनीकी अमले ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब निर्माण पूरा होने के बाद भी पानी सड़क पर ही भर रहा है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है।
मेयर ने स्पष्ट कहा, “अस्सी लाख रुपये खर्च करके अगर नाली का पानी सड़कों पर ही भरना है, तो ऐसे निर्माण का क्या औचित्य है? जनता के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है।”
