google1b86b3abb3c98565.html

कटनी में भाई बताकर जमीन हड़पने की जिद पर हुई खौफनाक हत्याआरोपी ने पीट-पीटकर अधमरा किया

0

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने छब्बू के साथ विवाद के दौरान उसे बुरी तरह पीटा और फिर शव को आग लगा दी ताकि सबूत मिट जाएं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने छब्बू के साथ विवाद के दौरान उसे बुरी तरह पीटा और फिर शव को आग लगा दी ताकि सबूत मिट जाएं।

आरोपी ने पीट-पीटकर अधमरा किया, फिर जिंदा जलाने की कोशिश; पुलिस ने 24 घंटे में गुत्थी सुलझाईकटनी (मध्य प्रदेश): कटनी पुलिस ने कुठला थाना क्षेत्र के कन्हवारा गांव में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। शुक्रवार शाम को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूरी घटना पुराने पारिवारिक विवाद और जमीन-जायदाद की हिस्सेदारी को लेकर निकली।

1 अप्रैल को कन्हवारा गांव के एक खेत में 24 वर्षीय युवक छब्बू कोल की अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और शक के आधार पर खेत मालिक के बेटे आकाश लोधी को हिरासत में लिया। लंबी पूछताछ में आकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।विवाद की जड़ क्या थी?

आरोपी आकाश लोधी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता और छब्बू कोल की मां पिछले 20 सालों से साथ रह रहे थे। इसी रिश्ते की वजह से छब्बू खुद को आकाश का सौतेला भाई बताता था और खानदानी जमीन में आधा हिस्सा मांगता था।इस मांग को लेकर दोनों युवकों के बीच लंबे समय से गाली-गलौज और मारपीट होती रहती थी।

पुलिस के अनुसार, इसी पुराने विवाद ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया।पुलिस की कार्रवाईकुठला थाना प्रभारी ने बताया कि शव मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आकाश को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने छब्बू के साथ विवाद के दौरान उसे बुरी तरह पीटा और फिर शव को आग लगा दी ताकि सबूत मिट जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed