कटनी। शनिवार देर रात कटनी रेलवे स्टेशन के महज 100 मीटर दूर एक अंग्रेजी शराब दुकान के सामने कट्टा लहराने की एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। चेहरे पर कपड़ा बांधे एक युवक ने दुकान के अंदर घुसकर बेखौफ़ तरीके से कट्टा लहराया। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर हुई। उस समय स्टेशन की ओर आने-जाने वाले राहगीर और दुकान के कर्मचारी मौजूद थे। अचानक युवक ने दुकान के बाहर पहुंचा था। CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना रविवार को इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी को बिना किसी डर के दुकान के भीतर घुसते साफ देखा जा सकता है।
फुटेज में युवक के चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने इस फुटेज को महत्वपूर्ण सबूत मानते हुए जांच तेज कर दी है।कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश और आपसी विवाद का नतीजा लगती है। शराब दुकान के प्रबंधक और कर्मचारियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।पुलिस की जांच जारीपुलिस अब फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान, उसके साथियों और पुरानी रंजिश के कारणों की गहराई से छानबीन कर रही है।
इस घटना ने रेलवे स्टेशन परिसर के सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरोपी की तलाश जारी है।
जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।
अधिक जानकारी के लिए कटनी विद्युत कार्यालय से संपर्क करें।
शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सही मायनों में लागू करने की दिशा में एक सकारात्मक…
आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उन्हें जल्द से जल्द समाधान उपलब्ध कराने में…
इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
This website uses cookies.