(मुरवारा स्टेशन) — छत्तीसगढ़ के दुर्ग से जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन 12549 (DURG MCTM Udhampur SF Express) में मुरवारा स्टेशन पर बुधवार को अफरा-तफरी मच गई।
एसी कोच के टॉयलेट में जहरीला सांप कुंडली मारकर बैठा होने की सूचना मिलते ही यात्रियों में दहशत फैल गई।कई यात्री अपनी सीटें छोड़कर ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकते ही कोच से बाहर भागने लगे।
महिलाएं और बच्चे चीखते-चिल्लाते बाहर निकले, जिससे पूरा कोच अफरा-तफरी का शिकार हो गया।पहले ही की गई थी शिकायतयात्रियों ने सांप होने की आशंका की सूचना रेलवे अधिकारियों को पहले ही दे दी थी।
मुरवारा स्टेशन पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे टीम को अलर्ट कर दिया गया। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर लगते ही आरपीएफ की टीम तुरंत कोच में घुसी और जांच शुरू कर दी।
एक्सपर्ट की जांच, निकला बड़ा सचस्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने सांप विशेषज्ञ (सर्प एक्सपर्ट) को भी बुला लिया। एक्सपर्ट ने यात्रियों की मौजूदगी में एसी कोच के टॉयलेट का एक-एक कोना चेक किया, लेकिन कहीं भी सांप का कोई अता-पता नहीं मिला।
जांच के बाद सामने आया कि यह पूरी घटना अफवाह थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन में सांप होने की अफवाह फैलाई। हालांकि, रेलवे टीम ने यह भी संभावना जताई कि अगर सांप था तो चलती ट्रेन की स्पीड में कहीं गिर गया होगा।
यात्रियों की सांस में आई सांसपूरी जांच के बाद जब रेलवे अधिकारियों ने घोषणा की कि “ट्रेन में कोई सांप नहीं है, पूरी तरह सुरक्षित है”, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
डरे-सहमे यात्री वापस अपनी सीटों पर लौटे और ट्रेन निर्धारित समय से थोड़ी देरी के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।रेलवे की अपीलरेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि ऐसी किसी भी संदिग्ध सूचना पर तुरंत स्टाफ को बताएं, लेकिन अफवाहों पर विश्वास न करें।
बिना वजह घबराने या भगदड़ मचाने से अनावश्यक परेशानी होती है।यह घटना एक बार फिर रेलवे में अफवाहों के खतरे और लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।
अपडेट: ट्रेन अब अपनी यात्रा सामान्य रूप से जारी रखे हुए है।
अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रतिबद्ध है
एसपी विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिले में अपराध नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग को नई दिशा…
इस अवसर पर पूरे शहर में धार्मिक आयोजन और बाइक रैली भी निकाली गई, जिसने…
यह घटना स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी…
यह कार्रवाई एनजीटी के दिशा-निर्देशों और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है
यदि किसी को इस गिरोह या ऐसे अवैध लेन-देन की जानकारी हो तो तुरंत माधवनगर…
This website uses cookies.