कटनी (मध्य प्रदेश): ईंट भट्ठे में कार्य के दौरान भारी मशीन के नीचे दबकर एक युवक श्रमिक की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झिझरी चौकी के गुलवारा में संचालित एक ईंट फैक्ट्री में हुआ।मृतक की पहचान चरगवां स्लीमनाबाद निवासी सतीश कुशवाहा (पिता संतोष कुशवाहा, उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सतीश फैक्ट्री में ईंट बनाने वाली भारी मशीन (महीन पलट) पर काम कर रहे थे, तभी मशीन अचानक उनके ऊपर गिर गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के पीएम हाउस भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।ऐसे औद्योगिक हादसों में अक्सर सुरक्षा मानकों की कमी सामने आती है।
श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मशीनों की नियमित जांच, उचित ट्रेनिंग और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य है।
पुलिस जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस-जन संवाद को और मजबूत करने, शिकायतों के त्वरित निपटान और न्याय प्रक्रिया को सशक्त…
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन जगहों पर खुली गड्ढों और खतरनाक जगहों पर…
पुलिस ने युवाओं को आगाह किया है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट से…
कटनी प्रशासन का संदेश: शांति बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
नोट: पुलिस प्रशासन का यह सक्रिय रवैया रात के समय भी यातायात अनुशासन बनाए रखने…
यह बैठक जिले में उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को उनके अधिकारों…
This website uses cookies.