google1b86b3abb3c98565.html

ईद-ए-अजहा पर शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन अलर्ट, कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई

0

कटनी प्रशासन का संदेश: शांति बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

कटनी प्रशासन का संदेश: शांति बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

कटनी। आगामी ईद-ए-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर अनुविभाग कटनी अंतर्गत विभिन्न कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अंजुमन इस्लामिया मुड़वारा के अनुसार, चांद दिखने पर ईद-ए-अजहा 27 मई (बुधवार) या 28 मई (गुरुवार) को मनाया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का फैसला किया है।नियुक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और उनकी जिम्मेदारियां:

तहसील कटनी नगरप्रभारी तहसीलदार श्री आकाश नीरज — थाना कोतवाली कटनी, कुठला एवं एनकेजे थानाप्रभारी तहसीलदार श्रीमती साक्षी शुक्ला — जीआरपी, महिला थाना एवं रंगनाथनगर थानातहसील कटनी ग्रामीणनायब तहसीलदार श्री आशीष चतुर्वेदी — माधवनगर थाना, झिंझरी एवं निवार चौकीतहसील रीठीप्रभारी तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया — रीठी थाना एवं सैलाया चौकीनायब तहसीलदार अनुराधा सिंह — बिलहरी चौकी (रीठी वृत्त)तहसील बड़वारानायब तहसीलदार श्री हर्ष वर्धन रामटेके — बड़वारा थानाअन्य महत्वपूर्ण निर्देश:सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्व अमले को भी त्योहार के दौरान सक्रिय रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।जिला प्रशासन का यह सक्रिय कदम ईद-ए-अजहा को पूरे जिले में शांति और सौहार्द के साथ मनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन ने सभी धर्मों के लोगों से अपील की है कि वे त्योहार को सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए मनाएं।

कटनी प्रशासन का संदेश: शांति बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed