कटनी में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि आमजन की सुविधा और सही वितरण सुनिश्चित करने के लिए अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान निरंतर चलाया जाएगा।

22 घरेलू LPG सिलेंडर और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा बरामद, आरोपी पर एफआईआर दर्जकटनी, 10 अप्रैल 2026: जिले में एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला ने माधवनगर क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग और जमाखोरी करने वाले आरोपी सूरज बालानी के विरुद्ध माधवनगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के आदेश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत यह प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।छापेमारी और बरामदगीबीते 16 मार्च 2026 को खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने माधवनगर गेट के पास स्थित आरोपी के मकान और दुकान पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान कुल 22 घरेलू एलपीजी सिलेंडर (6 मकान से और 16 दुकान से) तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपी सूरज बालानी ने स्वीकार किया कि वह घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर तौल के आधार पर लोगों को बेचता था।

जांच टीम को चार सिलेंडरों की सील टूटी हुई मिली, जिस पर आरोपी ने दावा किया कि वह नोजल की जांच के लिए सील हटाता था।जब आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही आवश्यक कागजात प्रस्तुत कर पाया। इस कृत्य को द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 का उल्लंघन माना गया, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।

जब्ती और आगे की कार्रवाईकार्रवाई के दौरान 16 घरेलू गैस सिलेंडर और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए सिलेंडरों को सुरक्षा की दृष्टि से अशोक गैस एजेंसी के संचालक संदीप यादव को सुपुर्द कर दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्राप्त घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अतिरिक्त भंडारण और अवैध बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि आमजन की सुविधा और सही वितरण सुनिश्चित करने के लिए अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान निरंतर चलाया जाएगा।

admin

Recent Posts

ईद-उल-अजहा को लेकर कटनी पुलिस अलर्ट, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का सख्त निरीक्षण

कटनी पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि ईद के मौके पर यातायात नियमों…

9 hours ago

पहरुआ में प्रशासन का सख्त एक्शन: 65 लाख की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण जमींदोज, जेसीबी चली

अतिक्रमणकारियों के रसूख को चुनौती देने के संदेश के रूप में देखी जा रही है।…

9 hours ago

कटनी में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए यातायात डायवर्जन प्लान लागू

यह व्यवस्था श्रद्धालु जनों की सुविधा के साथ-साथ पूरे शहर के सामान्य यातायात को सुचारू…

9 hours ago

कटनी में जनसुनवाई: कलेक्टर आशीष तिवारी ने 167 शिकायतकर्ताओं की सुनी समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

यह जनसुनवाई जिला प्रशासन की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की प्रतिबद्धता को…

9 hours ago

एन.के.जे. पुलिस की बड़ी सफलता: ओडिशा से ड्रग कार्टेल के दो और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशीले…

9 hours ago

बिलहरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को रात में जंगल से दबोचा

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर अपराधों में…

9 hours ago

This website uses cookies.