Categories: katni city news

बिलहरी पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत नाबालिग

नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और उनके त्वरित बचाव के लिए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ जैसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे

बालिका को सिमरिया (पन्ना) से बरामद कियाकटनी, 27 जून 2026: बिलहरी पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से एक नाबालिग गुमशुदा बालिका की सुरक्षित वापसी हो गई है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बालिका को पन्ना जिले के सिमरिया से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। इस सफलता से पूरे परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई।घटना क्या थी?22 जून 2026 को बालिका के पिता ने बिलहरी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना किसी को बताए अचानक गायब हो गई है। इस पर तुरंत अपराध क्रमांक 529/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी

गई।पुलिस की सराहनीय कार्यवाहीकटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया और थाना प्रभारी कुठला श्री अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय एवं उनकी टीम ने निरंतर प्रयास किए।टीम की सतर्कता और मेहनत रंग लाई और मात्र 5 दिनों में बालिका को सिमरिया, पन्ना से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।विशेष भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी:चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेयसउनि दामोदर रावप्र.आर. संतोष प्रजापतिआर. सौरभ जैनलव उपाध्यायपुलिस प्रशासन का संदेश:पुलिस ने स्पष्ट किया है कि

नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और उनके त्वरित बचाव के लिए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ जैसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे

admin

Recent Posts

दिव्यांगजन को समय पर मिले सभी सरकारी योजनाओं का लाभ: कलेक्टर श्री आशीष तिवारी

सामाजिक न्याय विभाग से नम्रता चौबे एवं दिव्यांशु कुररियादिव्यांग प्रतिनिधि संदीप रजक

2 hours ago

कटनी को मिली बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया टिकरिया कैलवारा रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर का ऑनलाइन भूमिपूजन

मध्यप्रदेश सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

2 hours ago

रीठी थाना क्षेत्र के थानोरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 64 वर्षीय महिला की मौत

मौसम विभाग ने भी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों…

3 hours ago

कटनी: चाकू से गला रेतने वाले आरोपी को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

मीडिया सेल प्रभारी सुरेंद्र कुमार गर्ग ने इस जानकारी की पुष्टि की।

3 hours ago

श्री रङ्गनाथ मंदिर में लगा नया वाटर कूलर

ऐसी ही सेवा भावना की कामना की।

4 hours ago

कटनी के अमीरगंज तालाब सौंदर्यीकरण पर उठे गंभीर सवाल

शहरवासियों को इस सार्वजनिक संपत्ति का सही लाभ मिल सके।

4 hours ago

This website uses cookies.