Categories: katni city news

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी का सख्त रुख: पाइपलाइन क्षति पर बीएसएनएल ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर, दो नायब तहसीलदारों पर जुर्माना

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और जनसेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


कटनी (18 मई 2026) — समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर नकेल कसने के सख्त संकेत दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने वाले बीएसएनएल ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए, साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में काम न करने पर दो नायब तहसीलदारों पर जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया।
बैठक में कलेक्टर तिवारी ने विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम बरतरा-बरतरी में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन खुदाई कर क्षतिग्रस्त करने के मामले में गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने बीएसएनएल के ठेकेदार के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम पर सख्ती
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत सीमांकन प्रकरणों का समय-सीमा बीत जाने के बावजूद निराकरण न करने पर कलेक्टर ने नायब तहसीलदार सिंगौड़ी राजेंद्र श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार देवराकला अवंतिका तिवारी पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने बैठक में गेहूं उपार्जन, समग्र ई-केवाईसी, जलगंगा संवर्धन अभियान, संबल पंजीयन, स्वरोजगार योजनाओं, आयुष्मान कार्ड वितरण और फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
स्वरोजगार योजनाओं पर जोर देते हुए उन्होंने एमएसएमई, उद्यानिकी, मत्स्यपालन और अनुसूचित जनजाति विभाग को लक्ष्य के अनुरूप हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने को कहा। सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि 12 से 14 मई के बीच 381 नए कार्ड बनाए गए।
राजस्व विभाग की समीक्षा में फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन, बकेटिंग और 7वीं लघु सिंचाई कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य को तय समय-सीमा में पूर्ण करने और चार्ज अधिकारियों को फील्ड भ्रमण करने के निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागों को लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन, लोक निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, कृषि, खनिज सहित विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों की तहसीलवार समीक्षा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उईके, सभी एसडीएम, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और जनसेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

admin

Recent Posts

महानदी में डूबा 19 वर्षीय युवक, चपाना घाट पर एक हफ्ते में दूसरी मौत

प्रशासन से अब मांग उठने लगी है कि घाट पर तत्काल उचित चेतावनी बोर्ड, बचाव…

12 hours ago

बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध नलकूप खनन करते ट्रक और रोटरी बोरिंग मशीन जप्त

अवैध खनन से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है और भूजल स्तर तेजी से गिरता…

12 hours ago

कटनी में विस्फोटक इकाइयों पर प्रशासन की सख्त नजर: पटाखा फैक्ट्रियों, मैगजीन और अमोनियम नाइट्रेट स्टोरों की सघन जांच

प्रशासन का संदेश: नियमों का पालन करने वाले इकाई संचालकों को पूर्ण सहयोग मिलेगा, लेकिन…

2 days ago

बरतरा-बरतरी में नल-जल योजना बहाल: पेयजल आपूर्ति शुरू

कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि जल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विभाग…

2 days ago

कटनी जिले में सख्ती: प्रतिबंध के बावजूद अवैध बोरिंग पर FIR, एक गिरफ्तारी

जल संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।

2 days ago

*कटनी-बीना रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में शोक*

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2 days ago

This website uses cookies.