मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचला दोनों की मौके पर मौत, लोगों में आक्रोश,पुलिस टीम पर पथराव
इस घटना ने स्थानीय इलाके में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है, और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
इस घटना ने स्थानीय इलाके में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है, और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचला दोनों की मौके पर मौत, लोगों में आक्रोश,पुलिस टीम पर पथराव
कटनी (मध्य प्रदेश): स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को सूना कर दिया। बंधी स्टेशन के नजदीक रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार हाइवा (ट्रक) ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मारे गए युवकों की पहचान धरवारा गांव निवासी राजेंद्र कोल (30 वर्ष) और राजा भैया कोल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 7 बजे दोनों युवक मोटरसाइकिल से रेलवे फाटक की ओर आ रहे थे, तभी पंजाब रजिस्टर्ड हाइवा (क्रमांक PB10 HN 2438) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे।हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में जमा हो चुके थे। गुस्साए लोगों ने पहले हाइवा चालक के साथ मारपीट की और फिर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया।
पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। भागते समय पुलिस वाहन रेलवे फाटक से टकराया, जिससे वह और अधिक क्षतिग्रस्त हो गया।तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश सुमन बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। बाद में एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी और माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे भी अतिरिक्त बल के साथ पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति नियंत्रण में की।मौके पर शवों का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हाइवा को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही के पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
तनाव को देखते हुए देर रात तक मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने स्थानीय इलाके में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है, और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
