Categories: katni city news

Katni Badwara Accident News चार पहिया वाहन की टक्कर से पिता की मौत पुत्र गंभीर

कटनी। एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने अमाड़ी के पास मझगवां की तरफ से आ रहे बरछेका निवासी पिता पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।  
पुलिस ने बताया कि बड़वारा थाना अंतर्गत यह हादसा ग्राम अमाड़ी के पास सुबह करीब आठ बजे हुआ। इसके बाद पिता और पुत्र को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। यहां पर इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।
 इस हादसे में श्याम कुमार पिता गन्नू (40) और उसका पुत्र नीरज कुमार (28) अपनी मोटर साइकिल में मझगवां से अपने गांव बरछेका की ओर आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।  स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के द्वारा  उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। यहां पर इलाज के दौरान श्याम कुमार की मौत हो गई। वहीं नीरज को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज  जबलपुर रेफर किया गया। नीरज की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई  है। वाहन की जब्ती के प्रयास जारी हैं।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

20 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

20 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

21 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.