कटनी। एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने अमाड़ी के पास मझगवां की तरफ से आ रहे बरछेका निवासी पिता पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि बड़वारा थाना अंतर्गत यह हादसा ग्राम अमाड़ी के पास सुबह करीब आठ बजे हुआ। इसके बाद पिता और पुत्र को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। यहां पर इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।
इस हादसे में श्याम कुमार पिता गन्नू (40) और उसका पुत्र नीरज कुमार (28) अपनी मोटर साइकिल में मझगवां से अपने गांव बरछेका की ओर आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के द्वारा उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। यहां पर इलाज के दौरान श्याम कुमार की मौत हो गई। वहीं नीरज को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज जबलपुर रेफर किया गया। नीरज की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वाहन की जब्ती के प्रयास जारी हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
This website uses cookies.