कटनी में हनुमान जन्मोत्सव की भव्य धूम: भक्ति की लहरें छाईं, शहर राम-हनुमान के नारों से गूंज उठा
मंगल आरती के बाद हजारों भक्त संकट मोचन महाराज के दर्शन किया।
मंगल आरती के बाद हजारों भक्त संकट मोचन महाराज के दर्शन किया।

कटनी (विशेष संवाददाता): हनुमान जयंती के पावन अवसर पर पूरा कटनी नगर प्रभु श्री राम और बजरंगबली की भक्ति में पूरी तरह लीन दिखाई दे रहा है। भक्तों का उत्साह चरम पर है और हर गली-कूचे में “जय श्री राम, जय हनुमान” के गगनभेदी नारे गूंज रहे हैं।मुख्य कार्यक्रम श्री श्री 1008 दक्षिणी मुखी बड़े हनुमान जी मंदिर, कमानिया गेट में पं. श्री आनंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शिव के 11वें रुद्र अवतार भगवान हनुमान की जयंती का उत्साह नगर के हर कोने में देखने को मिल रहा है।
भव्य रैलियां और शोभायात्राएंनगर के विभिन्न हिस्सों से हनुमान ध्वज यात्राएं निकाली जा रही हैं। इससे पहले बुधवार (1 अप्रैल) को शाम 5 बजे विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया, जो श्री श्री 1008 दक्षिणी मुखी बड़े हनुमान जी मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।आज गुरुवार (2 अप्रैल) को सुबह 6 बजे से विशाल प्रभात फेरी शोभायात्रा निकाली गई, जो पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है।
विभिन्न झांकियों के साथ हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में समाप्त हुई। पूरे रास्ते भक्तों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।आज के मुख्य कार्यक्रमहनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया जा रहा है।शाम 7:00 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
रात्रि 8:30 बजे से दिव्य पंच महाआरती का भव्य आयोजन होगा, जिसमें नगरवासियों के लिए आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धिमय और शांतिमय जीवन की प्रार्थना की जा रही है।
मंगल आरती के बाद हजारों भक्त संकट मोचन महाराज के दर्शन किया।
