Categories: katni city news

Katni News : अवि प्रसाद को मिली कटनी की जिम्मेदारी, कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा बने धार कलेक्टर

कटनी सिटी.काम। मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। उज्जैन के अपर कलेक्टर रहे अवि प्रसाद को कटनी की कमान सौंपी गई है। कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को धार कलेक्टर बनाया गया है।
मप्र शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के आदेश से सोमवार देर रात तबादला सूची जारी की गई। इंदौरकलेक्टर मनीष सिंह को अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उनकी जगह इलैयाराजा टी को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है।  उनकी जगह छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरव कुमार सुमन को जबलपुर कलेक्टर बनाया गया है। उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को मप्र राज्य कौशल विकास का मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तथा संचालक रोजगार बनाया गया है। देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को आयुक्त मप्र निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, भोपाल तथा आयुक्त विमानन एवं संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सीधी कलेक्टर मुजीबर्रहमान खान को सह संचालक आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकदमी तथा कार्यापालन संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्यव संगठन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
धार कलेक्टर रहे पंकज जैन को उप सचिव बनाया गया है। उन्हें प्रबंध संचालक, मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर सदस्य सचिव, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा प्रबंध संचालक, मप्र भवन विकास निगम की जिम्मेदारी देखेंगे। नरसिंहपुर कलेक्टर रोहित सिंह को प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम मप्र तथा संचालक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम की जवाबदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच को सीहोर कलेक्टर बनाया गया है। सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीणा को प्रबंध संचालक मप्र खनिज निगम बनाया गया है।

इसके अलावा मुरैना कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन को उप सचिव वित्त विभाग, आगर-मालवा कलेक्टर अवधेश शर्मा को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, कृष्णदेव त्रिपाठी को उमरिया कलेक्टर बनाया गया है। अरुण कुमार परमान उप सचिव को सिंगरौली कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। कैलाश वानखेड़े  को आगर-मालवा का कलेक्टर बनाया गया है। शीतला पटले को छिंदवाड़ा कलेक्टर, साकेत मालवीय को सीधी कलेक्टर, ऋषभ गुप्ता को देवास कलेक्टर, अंकित अस्थाना को मुरैना कलेक्टर, ऋजु बाफना को नरसिंहपुर कलेक्टर, भव्या मित्तल को बुरहानपुर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं गौरव बैनल अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल बनाया गया है। 

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

19 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

19 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

19 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.