प्रयागराज कुंभ जाने वाले वाहनों ने लगाया हाइवे में जाम

कटनी।

इलाहाबाद कुंभ जाने वाले वाहनों ने हाइवे में जाम लगा दिया। इससे दिन भर हाइवे में वाहन रेंगते नजर आए। पुलिस ने कुछ देर रोक-रोक कर वाहनों को आगे बढ़ाया ताकि जाम की स्थितियां न बनें। वहीं पुलिस ने आम नागरिकों से आगे न जाने की अपील भी करती नजर आई।जानकारी के अनुसार कटनी हाइवे में शनिवार 5 हजार से अधिक वाहन आ गए। इससे अधिकारियों की सासें उपर नीचे होने लगीं। प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने जनता से आगे न जाने की अपील की।यह नजारा शहर के चाका बाइपास सहित स्लीमनाबाद बाइपास सहित अन्य स्थानों पर देखने को मिला। एकादशी व आने वाले माघ पूर्णिमा पर कुंभ जाने वाली भीड़ ने नियंत्रित करने के लिए अधिकारी सडक़ पर उतरे। श्रद्धालुओं से अपील की गई कि यदि ज्यादा आगे निकले तो तीन चार दिनों के जाम में फंसने की आशंका है। जिले में जाम की स्थितियां स्लीमनाबाद बायपास से ही देखने को मिलने लगीं। मुख्य रेलवे स्टेशन में अचानक रात में भीड़ उमड़ गई। थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने बताया कि उच्च स्तर से धीरे-धीरे वाहनों को निकालने के निर्देश मिले हैं। उन्हीं के पालन में आगे जाम को देखते हुए वाहनों को बायपास पर रोका गया है। वहीं लोगों से लौटने की अपील भी की गई है। कुंभ यात्रियों के व्यवस्थाओ में जुटे यातायात थाना पुलिस बल व कुठला पुलिस बलों ने वाहनो के लगे लंबे जाम को खुलवाया। यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय ने बताया गया कि लगभग 2 घंटे तक मैहर रीवा रोड की और जाने वाले मार्ग कटनी जबलपुर कुठला थाना क्षेत्र चाका बाईपास मार्ग पर लग भग 2 घंटे तक वाहनों को कुंभ जाने और वापस लौट रहे यात्रियों के वाहनो का काफी लंबा जाम लगा था। इस दौरान कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा व कंट्रोल रूम से सुदेश कुमार, जुहला चौकी वर्तमान प्रभारी शशिभूषण दुबे ट्रैफिक सहित पुलिस आगे जाम बढ़े इसके लिए चाका में वाहनों को रोकने में लगे रहे। पुलिस ने राहगीरों को बताया कि जब तक मैहर सतना हाइवे मार्ग की और वाहनों को आगे बढ़ाने सूचना मिलते ही वाहनों को आगे जाने दिया जाएगा।

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

4 minutes ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

8 minutes ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

15 minutes ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

22 minutes ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

25 minutes ago

This website uses cookies.