Categories: katni city news

Katni accident news : बारातियों से भरी हुई बस पलटी 32 महिला पुरुष ,एक बच्चा घायल

कुठला थाना के लमतरा में हादसा,पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता


कटनी। कटनी के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत लमतरा में बारातियों से भरी हुई बस पलट गई । इस हादसे में 32 महिला-पुरुष एक बच्चा घायल हो गया।कुठला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में गश्त के दौरान करीब 3:45 बजे यह सूचना मिली कि लमतरा ब्रिज से कन्हवारा ग्राम की तरफ जाने वाली रोड पर एक बस पलट गई है। घटना की सूचना मिलते ही रात्रि में ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे और उनकी टीम को निर्देशित किया। एसपी अभिजीत रंजन के निर्देश पर कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे और उनकी टीम के उप निरीक्षक केके सिंह आरक्षक हर्षुल मिश्रा आरक्षक पुष्पेंद्र के द्वारा जब मौके पर पहुंचे । पुलिस ने बताया एक ट्रेवल्स की एक बस क्रमांक MP20ZL 7773 रोड पर पलटी हुई थी घायल सड़क पर लेटे हुए थे। कुठला पुलिस ने घायलों को तत्काल 108,थाना मोबाइल एवं हंड्रेड डायल की मदद से अस्पताल पहुंचाया । क्रेन के माध्यम से बस को एक साइड करवाया गई है ताकि आम रास्ता बाधित न हो। यह मैरिज पार्टी की बस थी जो कैमोर से कटंगी की ओर जा रही थी । रास्ते में ड्राइवर और क्लीनर के बीच में किसी बात को लेकर बहस हो गई।इसकी वजह से ड्राइवर का ध्यान भटका और बस के अनियंत्रित हो जाने की वजह से करीब 3.30 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि 10 नवंबर 2024 को कटंगी के शाहरुख चौहान पिता सम्मू चौहान नाम के युवक की शादी कैमोर के रहने वाले इदरीश कुरैशी की लड़की ज़िहारा से हुईं थी। इसकी बारात पार्टी लौट रही थी।यहां से लौटते समय यह हादसा हुआ दूल्हा दुल्हन दोनों ही अलग वाहन में थे और वे सुरक्षित हैं जबकि अन्य बारातियों को चोटें आई। बस में करीब 50 से 60 लोग सवार थे। इसमें से करीब 30 लोगों को चोट आई हैं परंतु करीब 5-6लोग ऐसे हैं जिनको गंभीर चोट आई है ।ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जा रहा है। घायलों में 32 महिला-पुरुष और 1 पांच साल का बच्चा शामिल है।

घायलों में कटनी सहित अन्य जिलों के लोग शामिल

घायलों में कटनी सहित अन्य जिलों के लोग शामिल हैं। इनमें कटनी जिले से रोशन बी(42) आसमा बी (18) मोहम्मद हुसैन (17) निवासी उमरियापान घुघरी शबाना बेगम(45) निवासी उमरियापान कटनी शामिल हैं। वहीं जबलपुर सेनाजरा बी निवासी रजा चौक(26) निवासी रजा चौक जबलपुर , एहमद खान(30), मोहम्मद वशीम चौहान(26),राबिया बी (50),मोहम्मद अरबाज (17), अवैश चौहान,महजबीन (45) फातिमा बी (20) सभी निवासी रंगरेज मोहल्ला कटंगी जबलपुर हैं, अमेर(05) मोहम्मद निवासी शंकरगढ़ कॉलोनी मझौली हैं। अन्य जिलों से जयबून निशा (65) निवासी रमाकाबी वार्ड हटा जिला सागर नूर जहां बी (65) निवासी झिरिया मोहल्ला हिंडोरिया जिला दमोह अली खान(55) ईदगाह कालोनी मंडला, अलीना खान(18) निवासी हिंडोरिया दमोह, निशा खान(21) निवासी हटा दमोह,मोहम्मद इकबाल (45) निवासी राजू नगर भोपाल, शमीना बी(35) निवासी ग्राम बोरी दमोह, जावेद खान (26) निवासी आजाद वार्ड भोपाल , नदीम चौहान (24) निवासी अंधियारी बगीचा हटा दमोह, मोहम्मद खलील(60) निवासी राहुल नगर भोपाल , नया शाह चौहान(26) निवासी आनंद नगर रहली सागर शामिल हैं।

admin

Recent Posts

*कटनी: बाबू वंशस्वरूप वार्ड में नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण, गुणवत्ता और वेंटिलेशन पर जोर*

समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…

16 minutes ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 hour ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

1 hour ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

1 hour ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

1 hour ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

2 hours ago

This website uses cookies.