कटनी। बहोरीबंद के पौंड़ी गांव में चीतल का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गई। वन विभाग की टीम ने मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया है। अभी पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित अन्य सामान वनविभाग की टीम ने जब्त किया है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार बहोरीबंद वन परिक्षेत्र के पौंड़ी गांव में विगत सुबह करीब 9 बजे एक नर चीतल का कटा हुआ सिर मिला था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले तफ्तीश शुरू की। जबलपुर से डॉग स्क्वाड टीम भी पहुंची।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद पहुंची टीम को यहां पर कुछ खून के निशान मिले। पूछताछ के बाद तीन संदिग्ध सामने आए हैं। इनमें कोमल उर्फ मंजा(40) निवासी पटुरिया, धनपत उर्फ कुट्टी(38) निवासी पौंड़ी, सचिन उर्फ केजरीवाल(20) निवासी पौंड़ी से पूछताछ की गई है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले में और नाम सामने आ सकते हैं। वन विभाग मामले की जांच में जुटा है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.