कटनी l बाकल थाना के इमलिया के ग्वालबाबा में दो वर्षीय बालिका की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 2 वर्षीय बालिका शिवांशि पड़ोसी के घर के सामने पानी से भरे गड्ढे में डूब गई। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई। उस समय घर के सभी लोग अपने काम में लगे थे l करीब आधा घंटे तक जब बच्ची का पता नहीं चला तब पतासाजी की गई पतासाजी के दौरान बच्ची का शव गढ्ढे में मिला। बच्ची को पानी से निकाल गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक की मां रोशनी डेढ़ वर्ष से अपनी बेटी शिवांशि के साथ मायके में ही रह रही थी। पुलिस मर्ग कायम कर घटना स्थल का पंचनामा बनाकर शव परीक्षण करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है l
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.