*कटनी, 18 जून 2026*: बड़वारा थाना पुलिस ने जमीन विवाद के मामले में एक साल से फरार चल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।*13 मई 2025 की घटना* ग्राम परसेल निवासी जगदेव सिंह सोलंकी उम्र 81 साल ने 14 मई 2025 को बड़वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि 13 मई 2025 को जमीन विवाद को लेकर अमोल सिंह, गुलाब सिंह, सूरज सिंह, टिंकू सिंह, चिंटू सिंह और पुष्पेन्द्र ने उनके परिवार के तेजभान सिंह और जयभान सिंह सोलंकी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई थी।
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाने में केस दर्ज कर BNS की संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं। तब से सभी आरोपी फरार थे।*18 जून को 3 आरोपी दबोचे गए* SP श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और एडिशनल SP श्री कमल मौर्य व DSP मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 18 जून को पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा:
1. *सूरज सिंह*, पिता अमोल सिंह 2. *अमोल सिंह*, पिता रामेश्वर सिंह 3. *चिंटू सिंह*, पिता मिथिलेश सिंह तीनों ग्राम परसेल, थाना बड़वारा के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद इन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।*टीम में ये रहे शामिल* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह और प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे की अहम भूमिका रही
SP ने कहा कि गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा।
जनता से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
जनता से अपील है कि ऐसी कोई भी घटना होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क…
सुरक्षित यातायात • सुरक्षित कटनी • सुरक्षित जीवन 🚦🚔📱❌
पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री व परिवहन…
ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवेदनशील और मानवीय संबंध को और मजबूत करने का अनुकरणीय…
कटनी जिला इन 9 अग्निवीरों को हार्दिक बधाई देता है! 🇮🇳
This website uses cookies.