Categories: katni city news

Katni Bilahari Viral video of fight between self help group बिलहरी में स्व-सहायता समूह वेयरहाउस कर्मचारियों के बीच मारपीट

katni News:बिलहरी में स्व-सहायता समूह वेयरहाउस कर्मचारियों के बीच मारपीट की वायरल वीडियो एक्सन में कलेक्टर

katni News:बिलहरी में स्व-सहायता समूह वेयरहाउस कर्मचारियों के बीच मारपीट की वायरल वीडियो एक्सन में कलेक्टर

Viral video of fight between self-help group warehouse employees in Bilhari collector in action

स्व-सहायता समूह को आवंटित उपार्जन केंद्र किया निरस्तकिसानों की सुविधा के लिए कृष्णा वेयरहाउस ने बनाया नया खरीदी केंद्र

कटनी सिटी.काम।कलेक्टर अवि प्रसाद ने किसानों की सुविधा और किसान हित में निर्णय लेते हुए रीठी तहसील के जन शिक्षण स्व-सहायता समूह बिलहरी द्वारा संचालित उपार्जन केंद्र को निरस्त करते हुए बिलहरी स्थित कृष्णा वेयरहाउस में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तिलगवां तृतीय केंद्र संचालित करने का आदेश जारी किया है।

दरअसल पर जन शिक्षण स्व-सहायता समूह बिलहरी द्वारा अमन वेयर हाउस में संचालित उपार्जन केंद्र में स्व-सहायता समूह के कर्मचारियों द्वारा अमन वेयरहाउस एवं प्रखर वेयरहाउस मालिक के साथ मारपीट किए जाने संबंधी वायरल हुई वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने जांच पूर्ण होने तक प्रखर एवं अमन वेयरहाउस में किसी भी प्रकार का भंडारण प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही श्री प्रसाद ने शिक्षण स्व-सहायता समूह को आवंटित उपार्जन केंद्र तत्काल निरस्त कर दिया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने इस पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच हेतु समिति गठित कर दी है। इस जांच समिति में तहसीलदार रीठी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला प्रबंधक वेयरहाउसिंग, जिला प्रबंधक एनआरएलएम, एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रीठी को शामिल किया गया है।

इसके अलावा किसानों की सुविधा के मद्देनजर स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित उपार्जन केंद्र के स्थान पर बिलहरी स्थित कृष्णा वेयरहाउस में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तिलगवां तृतीय केंद्र संचालित करने के आदेश जारी कर दिया है।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

16 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

16 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

16 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.