Katni city : कटनी के कारीतलाई में 5वीं सदी के कल्चुरीकालीन खजाने उपेक्षा के अंधेरे में, पर्यटक स्थल बनाने की मांग तेज

अब एक बार फिर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, पुरातत्व विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि कारीतलाई को शीघ्र पर्यटक स्थल घोषित कर संरक्षण और विकास कार्य शुरू किया जाए, ताकि यह अनमोल धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहे और क्षेत्र को आर्थिक लाभ भी मिले

कटनी। जिला मुख्यालय से मात्र 42 किलोमीटर दूर बसे ग्राम कारीतलाई में 5वीं सदी के कल्चुरी, गुप्त, बौद्ध और जैन काल की बेमिसाल मूर्तिकला आज भी उपेक्षा की धूल फाँक रही है।

खजुराहो की तर्ज पर विश्व प्रसिद्ध हो सकने वाले इस स्थल को पर्यटन महत्व का स्थान घोषित करने और पुरातत्व संरक्षण की मांग पिछले कई दशकों से अनसुनी पड़ी है।

स्थानीय लोग और पुरातत्व प्रेमी लगातार जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की गुहार लगा रहे हैं।यहाँ मौजूद विष्णु-वराह मंदिर परिसर में 493 ईसवी के अभिलेखयुक्त अवशेष, दस फुट ऊँची एक ही शिला पर तराशी गई भगवान विष्णु-वराह की अद्भुत प्रतिमा, भगवान गणेश, शिव-पार्वती, सलभंजिका सहित सैकड़ों दुर्लभ मूर्तियाँ हैं।

प्राचीन गोड़ बस्ती के अवशेष, विशाल तालाब, प्राचीन पाठशाला और स्मारक भी यहाँ मौजूद हैं। मान्यता है कि कल्चुरी नरेश राजा कर्ण ने अपने नाम पर ही कर्णपुरा (वर्तमान कारीतलाई) बसाया और यहाँ भव्य मंदिर-मूर्तियों की स्थापना कराई थी।

यहाँ से प्राप्त कई महत्वपूर्ण शिलालेख आज रायपुर, रानी दुर्गावती संग्रहालय (जबलपुर) और ग्वालियर संग्रहालय में संरक्षित हैं।

लेकिन सबसे दुखद घटना 17 अगस्त 2006 की रात हुई जब कारीतलाई पुरातत्व संग्रहालय से 9 अनमोल मूर्तियों की चोरी हो गई। बाद में भगवान विष्णु और सलभंजिका की दो प्रतिमाएँ अमेरिका में मिलीं।

फोटोग्राफ के आधार पर पहचान होने के बाद इन्हें वापस लाने की कवायद अभी भी जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सरकार ने ध्यान दिया होता तो आज कारीतलाई मध्य प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल होता और अंतरराष्ट्रीय स्मगलरों के निशाने पर नहीं आता।

अब एक बार फिर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, पुरातत्व विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि कारीतलाई को शीघ्र पर्यटक स्थल घोषित कर संरक्षण और विकास कार्य शुरू किया जाए, ताकि यह अनमोल धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहे और क्षेत्र को आर्थिक लाभ भी मिले।

admin

Recent Posts

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

5 minutes ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

12 minutes ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

16 minutes ago

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

23 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

23 hours ago

This website uses cookies.