, 4 मार्च 2026: लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति से कटनी शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान होली के पावन अवसर पर कर दिया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने नई टीम का परिचय देते हुए कहा कि यह टीम नई ऊर्जा, समर्पण और एकजुटता के साथ कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएगी तथा पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
नई कार्यकारिणी में जिले के जाने-माने समाजसेवी प्रेम बत्रा को संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि युवा व्यवसायी राहुल होतवानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पदों पर भूपेश जायसवाल, शिवकुमार जालिम यादव, हाजी गुलाम जाफर, श्याम पाहुजा, आनंद पटेल और दिग्विजय सिंह को शामिल किया गया है।
महामंत्री के रूप में ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा, मंजू निषाद, नीरज शुक्ला, इस्तियाक अहमद, राहुल पटेरिया, सुधीर पटेल, विजय चंदवानी, संजय गुप्ता, प्रभात तिवारी और कपिल रजक को जिम्मेदारी दी गई है।सचिव पद पर साक्षी गोपाल साहू, ललित सोनी, सुरेश पांडेय, शोभा मंगलानी, शशि शेखर भारद्वाज, राशिद रजा कुरैशी, विकास पाठक, अहमद कुरैशी, विनीत जायसवाल और अभय खरे को नियुक्त किया गया है।
अमित शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम पार्टी के संगठन को मजबूत करने, जन-जन से जुड़ने और आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस नई टीम के गठन पर खुशी जताई है और इसे पार्टी के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
पुलिस जांच जारी है और जल्द ही मामले में गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
होली के इस पर्व पर यह दुखद घटना पूरे क्षेत्र में गम का माहौल बना…
स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…
बच्चों की मुस्कान और कलेक्टर की सहजता ने पूरे जिले में सकारात्मक संदेश दिया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास…
This website uses cookies.