कटनी: कलेक्टर आशीष तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं ४८ आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश
ताकि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनी रहे।
ताकि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनी रहे।

कटनी। जिला कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की शिकायतें और समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हर मामले का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अभी तक कलेक्टर श्री तिवारी ४८ आवेदकों की विभिन्न समस्याओं को सुन चुके हैं और उनके निराकरण के लिए सख्त कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं। जनसुनवाई कार्यक्रम अभी भी जारी है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, जिला प्रबंधक लोकसेवा श्री दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है,
ताकि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनी रहे।
