google1b86b3abb3c98565.html

Katni crime news : कटनी के बिलहरी चौकी के ढुढ़री गांव में पति ने ही लगा थी पत्नी को आग

बिलहरी चौकी के ढुड़री गांव में विगत दिवस मिले शव के मामले में पुलिस ने पति के ऊपर हत्या का मामला कायम कर लिया है। यह मामला पुलिस ने मृत्यु पूर्व लिए गए कथन और पिता के आरोपों के आधार पर कामय किया गया है।

कटनी। सिटी.काम। बिलहरी चौकी के ढुड़री गांव में विगत दिवस मिले शव के मामले में पुलिस ने पति के ऊपर हत्या का मामला कायम कर लिया है। यह मामला पुलिस ने मृत्यु पूर्व लिए गए कथन और पिता के आरोपों के आधार पर कामय किया गया है। पुलिस ने बताया कि पति ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। वह आए दिन वादविवाद करता था। पुलिस ने बताया कि राजेश कुशवाहा (35) पति काफी जला है और हॉस्पिटल में है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इससे पहले बीते दिवस कुठला थाना अंगतर्ग बिलहरी चौकी के ग्राम डुढऱी निवासी एक महिला खाना बनाते समय आग से बुरी तरह झुलसने की जानकारी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या का मामला महिला द्वारा तहसीलदार के सामने दिए गए मृत्यू पूर्व कथन लिए गए थे। इसके बाद महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले में पिता नारायण ने पति पर आग लगाने के आरोप लगाए थे। इससे पहले बताया गया था कि रानी बाई काछी(29) सुबह अपने घर में गैस से खाना बना रही थी। इसी दौरान वह झुलस गई। वहीं उसकी चीखने की आवाज सुनकर उसे बचाने दौड़ा राकेश काछी(32) भी झुलस गया। मामले में नवविवाहिता होने की वजह से महिला के तहसीलदार उपस्थिति में बयान करवाए गए। पुलिस ने मामले को जांच में लिया था।

You may have missed