Categories: katni city news

Katni crime news: कपड़ा बाजार के व्यापारी से सात लाख से अधिक की ठगी

कटनी। जिले में कई तरह के साइबर अपराध सामने आ रहे हैं। इनमें फंसकर नागरिक अपनी जमा पूंजी गंवा रहे हैं। इसी तरह का मामला कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र के रघुनाथ गंज का सामने आया है। यहां इसी तरह साइबर अपराध में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी 7 लाख 31 हजार की जमा पूंजी गंवा दी।  यह रुपये व्यापारी को अपने जाल में फंसाकर पेशी जल्दी करवाने में मदद के नाम पर लिए गए।  व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
 इसकी शिकायत रघुनाथगंज कपड़ा बाजार में रहने वाले  प्रदीप कुमार जैन(63) ने दर्ज करवाई है। उनका एक मामला  दिल्ली में उपभोक्ता फोरम में मामला चल रहा है। इसकी चार पेशी हो चुकी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई। इससे बुजुर्ग परेशान हो गए। उन्होंने कार्रवाई जल्दी करवाने के लिए इंटरनेट की मदद लेने की ठानी। इसके बाद उन्हें एक नंबर मिला। इसमें उन्हें एक व्यक्ति दीप कुमार का नंबर मिला जो पेशी जल्दी करवाने में उनकी मदद कर सकता था। उसने उनसे बात करते हुए रुपयों की मांग शुरू कर दी। इस तरह उनसे अकाउंट नंबर लेकर फर्जी तरीके से उनसे 7 लाख से अधिक की राशि ठग ली।  यह पूरी वारदात  अक्टूबर नवंबर 2023 के महीने में हुई। पुलिस ने बताया कि चूंकि बुजुर्ग को इसी दौरान कंधे में फ्रेक्चर हो गया। इसलिए रिपोर्ट लिखवाने में समय लग गया। अब उन्होंने पूरे दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए कोतवाली थाने में आवेदन दिया है।   वहीं पुलिस भी मामला सामने आने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

9 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

9 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

9 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.