Categories: katni city news

Katni crime news सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी। सर्राफा व्यापारी के साथ लूट के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।   माधवनगर थाना अंतर्गत 18 जून की शाम सर्राफा व्यावसार्ई कृष्ण कुमार सोनी निवासी हीरापुर कौंडिय़ा के साथ हुई  लूट हुई थी।  पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि इन पकड़े गए आरोपियों में नितिन गर्ग पिता विष्णुदत्त गर्ग (20) हीरापुर कौडिया थाना ,उसी ग्राम का था जहां का वह व्यापारी था जो इस पूरे वारदात में मुख्य वाच की भूमिका निभा रहा था और व्यापारी की पूरी दिनचर्या पर नजर रखकर लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराध को अंजाम दिया। मामले में 7  आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।   आरोपियों के पास से 1 नग पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चांदी की तीस जोड़ी पायल, सोनी की 10 नग पैंडल, सोनी की झुमकी 1 जोड़ी, 5 जोड़ी सोने के टॉप्स, सोनी की नथ 10 नग, दो नग मोटरसाइकिल, 8 नग मोबाइल, कुल नगदी 178800 रुपये पुलिस ने जब्त किए हैं।    बडख़ेड़ा से लगभग 1.5 किमी आगे जाकर हीरापुर कौडिय़ा कच्चे वाले रास्ते में रोड पर तीन लड़के मोटरसाइकिल लिए खड़े थे। उन लड़को ने हम लोगों को रोका और मोटर सायकल का हैंडल पकड़कर गिरा दिया। इसके बाद हाथ में लिए रुपये व जेवरों से भरा थैला छीनने लगे। इसी दौरान उनके अन्य 03 साथी भी आ गए और छीना झपटी कर थैला लूट कर ले गये। पुलिस ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए अज्ञात आरोपीयों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी लगते ही मामले को गंभीरता से लिया गया और तत्काल ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा निर्देश देते हुए डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अनूप सिंह थाना प्रभारी माधवनगर, नीरज दुबे थाना प्रभारी एनकेजे, महेंद्र जायसवाल चौकी प्रभारी झिंझरी, दुर्गेश तिवारी चौकी प्रभारी निवार व अधीनस्थ स्टाफ की टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की  तलाश प्रारंभ कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी बातों को ध्यान में रखकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। गिरफ्तार आरोपियों में आरोपी मदन चौबे पिता हरीदीन (27)निवासी भैंसवाही, थाना-विजयराघवगढ़, चिंटू उर्फ शैलेंद्र परिहार पिता रंजीत सिंह (24) भैंसवाही थाना विजयराघवगढ़, लक्ष्मी प्रसाद उर्फ छोटू पिता हजारी साहू (24), घुनसुर थाना विजयराघवगढ़ , संजय कुशवाहा पिता विजय कुशवाहा उम्र (21)कन्हवारा, थाना-कुठला, मनु तिवारी पिता सुनील तिवारी (20) वार्ड नंबर 2, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, पन्ना मोड़  थाना कुठला, नितिन गर्ग पिता विष्णुदत्त गर्ग (20)हीरापुर कौडिय़ा थाना एनकेजे, शिवम पिता शम्भू मिश्रा उम्र 19 वर्ष पुरैनी थाना कुठला को गिरफ्तार कर बारी-बारी से पूछताछ की गई, आरोपियों से घटना की वारदात को कबूल करते हुए लूट की गई सोने-चांदी के जेवरात, नगदी जब्त किया गया।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस  8 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल तीन मोटरसाइकिल बरामद की। थाना माधवनगर अप.क्र. 532 / 24 धारा 392, 395, 120-बी भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट कायम किया गया है। आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। इससे पहले हुए घटना हुई घटना में कृष्ण कुमार सोनी पिता स्व. गनेश प्रसाद सोनी (60) निवासी हीरापुर कौडिय़ा ने पुलिस को सूचना दिया कि वह 18 जून की  शाम 07 बजे लड़के संदीप कुमार सोनी के साथ मोटर सायकल में पीछे बैठकर बडख़ेड़ा में दुकान बंद कर दुकान से सोने चांदी के जेवरात कीमती लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये, चांदी के जेवरात कीमती लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये के व 02 लाख रुपये नगद सहित दुकान का बही खाता रजिस्टर काले रंग बैग में रखकर बैग को थैले में रखकर घर जा रहा था।      

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

3 hours ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

3 hours ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

3 hours ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

3 hours ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

3 hours ago

This website uses cookies.