Katni crime news रिटायर्ड आयुध निर्माणी कर्मचारी के सूने मकान से चोरी
रिटायर्ड आयुध निर्माणी कर्मचारी के घर के सूने मकान से चोरों ने सोना चांदी गहने सहित सामान पार कर दिया। वारदात के समय बुजुर्ग अपनी पत्नी का इलाज करवाने जबलपुर गए थे। मंगलवार दोपहर घर लौटने पर पर ताला टूटा मिला।

कटनी। रिटायर्ड आयुध निर्माणी कर्मचारी के घर के सूने मकान से चोरों ने सोना चांदी गहने सहित सामान पार कर दिया। वारदात के समय बुजुर्ग अपनी पत्नी का इलाज करवाने जबलपुर गए थे। मंगलवार दोपहर घर लौटने पर पर ताला टूटा मिला।
उन्होंने इस बात की सूचना माधवनगर पुलिस को दी। माधवनगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार समदडिय़ा कॉलोनी निवासी सुनील आहूजा के मुताबिक चोरों ने ताला तोडक़र लगभग ढाई से 3 लाख नगद व 7 से 8 तोला सोना ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल का परीक्षण डाग स्क्वाड के जरिए भी कराया गया। चोरों की तलाश के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली गई है। आसपास के कैमरों की जांच की गई है। इसमें एक आरोपी मौके पर दिख रहा है।
