कटनी। कटनी के माधवनगर में व्यापारी से ठगी की गई। माधवनगर पुलिस ने बताया कि विशाल तीर्थानी पिता लक्ष्मणदास, तीर्थानी निवासी हाऊसिगं बोर्ड कॉलोनी की शिकायत पर ट्रक क्रं बीआर 01जीके 9351 के चालक अमरनाथ चौधरी व मोटरमालिक अमित चौधरी दोनों निवासी वार्ड नं 10 धुधुआ बिसनपुर राघव जिला वैशाली थाना जनदाहा बिहार पर मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राजकमल इंडस्ट्रीज माधवनगर ,वेंकटेश इंडस्ट्रीज माधवनगर, केवलानी इंडस्ट्रीज से ट्रक से माल ले जाया गया था लेकिन बिहार में संबंधित पते पर नहीं पहुंचा।मामले में पीडि़त ने पुुलिस को बताया कि यह मामला 11 मई का है। इसमें अरहर दाल व आटा कीमती 20 लाख ट्रक चालक मोटरमालिक ने माल सही स्थान मे ना पहुंचाकर धोखाधड़ी की। मामले में समझौते के प्रयास किए गए लेकिन उसने रुपये वापस नहीं किए। इसके बा पुलिस में आकर मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले में धारा 420,406,34 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.