कटनी: निगमायुक्त तपस्या परिहार ने सीवर लाइन, एसटीपी प्लांट और पीएम आवास योजना के कार्यों का औचक निरीक्षण किया, समय सीमा में पूर्णता के सख्त निर्देश

आयुक्त के इस सक्रिय निरीक्षण से शहर में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है

कटनी, 30 दिसंबर 2025: शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए नगर निगम द्वारा संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने मंगलवार सुबह निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने औचक निरीक्षण किया।

अमृत योजना के तहत चल रहे सीवर लाइन विस्तार कार्य, माधवनगर में निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झिंझरी में बन रहे आवासों के अलावा एमएसडब्ल्यू प्लांट और अमीरगंज गौशाला की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और प्रगति पर बारीकी से नजर रखी तथा संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए।

सीवर लाइन विस्तार कार्य में तेजी लाने के आदेशबरगवां, माधवनगर से निरंकारी भवन तक और बिलहरी मोड में चल रहे सीवर लाइन विस्तार एवं सड़क पुनर्भवन कार्य का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने पाइपलाइन की गहराई, जोड़ों की मजबूती और सामग्री की गुणवत्ता की जांच की।

उन्होंने अगले 10 दिनों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यस्थल पर धूल नियंत्रण के लिए निरंतर पानी छिड़काव और सफाई सुनिश्चित करने को कहा। बिलहरी मोड में प्रगति धीमी होने पर अतिरिक्त मशीनरी और मजदूर लगाने के आदेश दिए।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सीवर लाइन का कार्य भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, इसलिए गुणवत्ता दीर्घकालिक होनी चाहिए।

विलंब या धीमी गति पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। कटाएघाट से डन कॉलोनी तक प्रस्तावित कार्य के लिए ट्रैफिक पुलिस से समन्वय कर प्लानिंग बनाने और यातायात सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए।

एसटीपी प्लांट में प्रगति धीमी पर नाराजगीमाधवनगर में 75 एमएलडी क्षमता वाले निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर आयुक्त ने प्रगति धीमी पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई।

ठेकेदार को अतिरिक्त संसाधन लगाकर समानुपातिक प्रगति लाने और शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।]प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य निरीक्षणझिंझरी में पीएम आवास योजना (प्रथम चरण) के तहत बन रहे एलआईजी, एमआईजी और ईडब्ल्यूएस भवनों की प्रगति का जायजा लिया।

एमएसडब्ल्यू प्लांट में ताजा कचरे का समय पर निस्तारण नहीं होने पर प्लांट प्रमुख और इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कचरा वाहनों के जीपीएस की मॉनिटरिंग और कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने को कहा।

अमीरगंज गौशाला में चारा, पानी, सफाई और पशु स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच की तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त के इस सक्रिय निरीक्षण से शहर में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

admin

Recent Posts

आप सभी को टीम KatniCity.com की ओर से महाशिवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

कटनी शहर पर भी बाबा का विशेष कृपा-दृष्टि बनी रहे, शहर तरक्की करे, खुशहाली बढ़े…

15 hours ago

बिलहरी पुलिस ने जुआरियों पर किया सख्त प्रहार: तीन आरोपी गिरफ्तार, 5,550 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त

यह कार्रवाई समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जुआ जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से…

16 hours ago

This website uses cookies.